Lucknow News: Legislative Council by-election now on January 30 instead of 29

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है। उप चुनाव अब 29 जनवरी की जगह 30 जनवरी को होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी की जगह 23 जनवरी की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधान परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना होगी। उधर, सूत्रों का कहना है कि उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पार्टी की ओर से जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

दारा सिंह हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी

विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा पूर्व विधायक दारा सिहं चौहान को प्रत्याशी बना सकती है। पार्टी के प्रत्याशी 18 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने उप चुनाव के लिए पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। पैनल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान का नाम प्राथमिकता पर शामिल है। इनके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और संतोष सिंह सहित अन्य नाम शामिल हैं। सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव हार गए थे। तब से ही दारा सिंह को विधान परिषद भेजने की चर्चा चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *