Lucknow News: School holidays increased to 20 till class 8th, DM issued orders

ग्रीष्मकालीन अवकाश।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


लखनऊ में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित रहेंगी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। हालांकि, 21 जनवरी को रविवार, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की छुट्टी पहले से ही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, मौसम ठीक रहने पर 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

डीएम के मुताबिक पहले की तरह नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक जारी करने का आदेश है। विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी, कक्षरुम में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो विद्यालयों की ओर से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें