Special Lok Adalat will be held from 22 to 24 January

विशेष लोक अदालत
– फोटो : istock

विस्तार


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा- निर्देशन में 22, 23 एवं 24 जनवरी को जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह- समझौता के आधार पर किया जाएगा। 

सुभाष चंद्रा अष्टम, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 03, नोडल अधिकारी लोक अदालत ने बताया कि विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-08, अशोक भारतेंदु की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें लंबित वादों में से अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राघवेंद्र मणि सदस्य/ अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-02, रईस अहमद, पीठासीन अधिकारी,अतिरिक्त न्यायालय, प्रिया कुमारी राय, एसीजेएम कोर्ट संख्या-03, यशपाल वर्मा एसीजेएम कोर्ट संख्या-05, रजत सिंह यादव जेएम कोर्ट संख्या-01,सौरभ मंडलोई सिविल जज(जू.डि) कोर्ट संख्या-02, अभिषेक त्रिपाठी जेएम कोर्ट संख्या-02, शुभ्रा प्रकाश जेएम कोर्ट संख्या-03, आशीष सिंह सिविल जज(जूडि)/ एफटीसी कोर्ट संख्या-02 उपस्थित रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *