Bomb alert in IndiGo plane: दम्माम से लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान में मंगलवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान की आपातकालीन लैडिंग जयपुर में कराई गई।
{“_id”:”670ea0b64b52a818590a8cea”,”slug”:”lucknow-panic-due-to-information-about-bomb-in-indigo-plane-emergency-landing-in-jaipur-plane-investigated-2024-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: इंडिगों के विमान में बम की सूचना से हड़कंप, जयपुर में हुई आपात लैंडिंग, विमान की हुई जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।
– फोटो : ANI
दम्माम से लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान में मंगलवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान की आपात लैंडिंग देर शाम जयपुर में कराई गई। वहां पर विमान की जांच की जा रही । खबर लिखे जाने तक बम की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा चार और विमानों में भी बम की सूचना मिलने पर आपात लैंडिंग कराई गई।
दम्माम से लखनऊ के लिए इंडिगो का विमान 6ई-98 दोपहर में उड़ान भरता है और शाम 06:25 बजे लैंड करता है। मंगलवार को भी दम्माम से विमान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के कुछ समय बाद ही पायलट को विमान में बम होने की सूचना मिली। विमान में 150 यात्री सवार हैं। पायलट ने बम की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क किया।
उस समय विमान जयपुर के रडार में था। एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति दे दी। जयपुर एयरपोर्ट पर करीब शाम पांच बजे आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में बम की सूचना मिलने के बाद पहले से ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया। विमान के 100 मीटर के दायरे में चारों ओर से फायर ब्रिगेड और सुरक्षा के जवानों को तैनात कर दिया है। बम निरोधक दस्ते के साथ ही सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी की टीम जांच कर रही थीं। हालांकि विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है।