
बट्ट से किए दूसरी कार के ड्राइवर पर वार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में दिनदहाड़े एक अजीब घटना घटी है। एक अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने कार में मामूली टक्कर हो जाने पर अपनी पिस्टल निकाल ली। उसने पीछे से आ रही कार ड्राइवर को पिस्टल के बट्ट से मारा। इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लग गया और लोग वीडियो बनाने लगे। गोमतीनगर के विवेक खंड में रहने वाला विनोद मिश्र अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज है।
सोमवार दोपहर फैजाबाद रोड वह गुजर रहा था। तभी उसने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही कार उसकी एसयूवी से टकरा गई। इस मामूली बात पर विनोद ने अपना आपा खो दिया। वह अपनी एसयूवी से बाहर निकला और और सरेराह कार चालक सतीश पर पिस्टल की बट्ट से वार किये। इस दौरान पूरे सड़क जाम हो गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले को जांच की जा रही है।
