{“_id”:”67933a17a8fdc133f90cf529″,”slug”:”mahakumbh-2025-traffic-advisory-for-varanasi-see-latest-route-2025-01-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh 2025: काशी आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, वरना पछताएंगे; महाकुंभ के चलते बदला रूट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Varanasi route diversion – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ के पलट प्रवाह के मद्देनजर जिले में शुक्रवार की रात 12 बजे से पांच फरवरी की रात तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है। इसके तहत सिटी और ई-बस सेवा का संचालन कमिश्नरेट के 11 थाना क्षेत्र में पांच फरवरी तक स्थगित रहेगा। इनमें आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, सिगरा, चेतगंज, भेलूपुर, लंका और चितईपुर थाना क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, बाहरी जनपदों से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
Trending Videos
वाराणसी ग्रामीण, काशी, कैंट, सोनभद्र, विंध्यनगर और चंदौली रोडवेज डिपो की बसें ही सिर्फ मोहनसराय, चांदपुर, लहरतारा से होते हुए कैंट तक आएंगी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर की रोडवेज / प्राइवेट बसें हरहुआ से आगे नहीं आएंगी।
यह बसें हरहुआ में ही खड़ी होंगी। वहां से इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को लेकर हरहुआ से गिलट बाजार होते हुए छोटी कटिंग मेमोरियल ग्राउंड तक आएंगी। इसी तरह से प्रयागराज और मिर्जापुर से आने वाली रोडवेज / प्राइवेट बसें मोहनसराय के पास ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड में खड़ी होंगी। इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को मोहनसराय से चांदपुर तक लाएंगी।