{“_id”:”678d2e3a530cd8c81009fdcb”,”slug”:”mahakumbh-300-cottages-five-bikes-and-five-lakh-cash-were-also-burnt-to-ashes-in-the-massive-fire-in-mahakum-2025-01-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh : महाकुंभ क्षेत्र में भीषण आग से 300 काॅटेज राख, पांच बाइकें व पांच लाख कैश भी जले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिविर में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 13 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos
माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। हादसे में 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों संग माैका मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सेक्टर-19 में पीपा पुल नंबर-12 के पास मोरी मार्ग पर अखिल भारतीय धर्म संघ, श्रीकरपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर है। लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट एरिया में फैले इस शिविर के आधे हिस्से में श्रीकरपात्र धाम और शेष हिस्से में गीता प्रेस, गोरखपुर से जुड़े श्रद्धालु लगभग 300 कॉटेज में ठहरे हुए थे। चार बजे के करीब यहां श्रीकरपात्र धाम के श्रद्धालु पवन त्रिपाठी के कॉटेज से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कॉटेज से लपटें उठने लगीं।