Mahant Nritya Gopal Das hospitalised in Medanta Lucknow.

महंत नृत्य गोपाल दास
– फोटो : amar ujala

विस्तार


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास की छावनी के श्री महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता में भर्ती कराया गया है। मेदांता की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार की शाम 6:30 बजे यूरीनरी समस्या और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में भर्ती किया गया है।

Trending Videos

पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में उपचार चल रहा था, स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पहले भी महंत दास मेदांता अस्पताल में गंभीर स्थिति में चिकित्सकों का उपचार लेते रहे हैं। वहीं विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि ट्रस्ट अध्यक्ष की हालत ठीक है। वे धार्मिक यात्रा पर ग्वालियर गए थे। वहां से मथुरा पहुंचे थे।

मथुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय उन्हें रूटीन चेकअप के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया है, जहां अभी दो -तीन दिनों तक उनका इलाज होगा।

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने देर रात अमर उजाला को बताया कि अभी ट्रस्ट अध्यक्ष महंत दास की हालत ठीक है। यहां मेदांता में कुछ जांच होनी है। उन जांचों को कराया जा रहा है। यदि डॉक्टरों की सलाह होगी तो यह जांच और उनके स्वास्थ्य की निगरानी सोमवार को भी जारी रहेगी।

चिकित्सकों की ओर से संतोषजनक रिपोर्ट देने के बाद ही उन्हें अयोध्या ले जाया जाएगा। इस बीच सूत्रों से अभी पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मेदांता जा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *