महोबा। जनपद चित्रकूट के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय कबड्डी चयन ट्रायल में जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अब प्रदेशीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।


जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता व कबड्डी संघ के सचिव देवीचरण यादव की देखरेख में जनपदीय ट्रायल में 30 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से रितिक, ज्ञान सिंह, आशू, कृष्णकांत, सोनू, राममिलन, राजपाल, शिव सिंह, विपिन, आकाश और सुख सिंह को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया था। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रितिक सिंह, आशू, कृष्णकांत, सोनू, राजपाल व राममिलन ने मंडलीय टीम में स्थान पक्का किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयनित छह खिलाड़ी प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक जनपद अलीगढ़ में होगी।



Source link

अभी अभी की खबरें