वन रेंज महोबा के बरा जंगल में शनिवार की दोपहर लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाएं चलने से आग 30 हेक्टेयर के जंगल में फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर वन विभाग व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। भीषण आग लगने से जंगल में लगे करीब 15 हजार पेड़ जल गए। रात आठ बजे तक आग सुलगने से दमकल कर्मी पूरी तरह आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

बरा वन क्षेत्र करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने करीब 30 हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी महेंद्र सिंह, फॉरेस्ट गार्ड कालीचरन कर्मचारियों के साथ जंगल में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।

तेज हवाएं चलने से आग बुझने के बजाय लपटें और बढ़ती चली गईं। दमकल कर्मियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह आग नहीं बुझ सकी। आग की घटना में शीशम, सागौन, बांस, चिलबिल, कंजी आदि के करीब 15 हजार पेड़ जल गए। रात आठ बजे के बाद भी आग सुलगती रही। इससे लोगों में आग फैलने की आशंका सताती रही।

हालांकि वन विभाग के कर्मचारी और दमकल कर्मी आग पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि खेतों में काम करने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जलती बीड़ी, सिगरेट फेंके जाने से जंगल में आग लग गई। इससे सैकड़ों पेड़ झुलस गए। फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें