Old man died due to electric shock in Mainpuri

करंट से मौत।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वृद्ध शनिवार को पेड़ की टहनी काट रहा था। तभी वह ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना बेवर थाना क्षेत्र के राम नगरिया गांव की है। गांव निवासी प्रेम सिंह (60) शनिवार की दोपहर जीटी रोड हाईवे किनारे लकड़ियां काटने के लिए गए थे। वह एक नीम के पेड़ की एक टहनी को काट रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित करंट लगने से प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र संजय से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें