Mainpuri News: सदर तहसील में एक महिला के साथ पकड़े गए एक निजी कर्मी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में तहसील के नायब नाजिर पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। नायब नाजिर पर कार्रवाई की कोशिश की जा रही है। नायब नाजिर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और तहसील के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में नायब नाजिर ने घटनाक्रम की जानकारी दी है। कहा है कि पूरे मामले की जानकारी उसने डीएम को भी दे दी है। पिछले दिनों सदर तहसील के एक कक्ष में एक महिला और विजय शर्मा नाम के एक निजी कर्मी को पकड़ा गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम सदर श्यामप्रताप ने कहा कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने जांच शुरू करा दी है। वीडियो अक्तूबर माह का रविवार के दिन का है। श्याम प्रताप ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही ये भी कहा कि जिसने भी ये वीडियो वायरल किया उसकी तलाश भी की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अब सवाल ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद निजी कर्मी की भूमिका क्या है, इस पर विशेष फोकस नहीं किया गया। वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की बात एसडीएम कह रहे हैं। इससे एसडीएम की कार्यशैली पर ही सवाल उठ गए हैं। निजी कर्मी महिला के साथ कमरे में क्या कर रहा था। इस सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है।



Source link