married woman ran away with her lover after 1.5 month marriage In Mainpuri

woman crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। वह जेवरात और नकदी भी ले गई। भाई विदा कराकर मायके ले गया था। उसके बाद वह नहीं लौटी। पीड़ित को जानकारी हुई तो वह थाने पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।  

मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी 18 अप्रैल 2024 को करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। 10 मई को नवविवाहिता का भाई घर आया। बहन को विदा कराकर मायके ले गया। पति से कहा था कि मायके में एक बच्चे का जन्मदिन है। इस पर पति भी उसके साथ चला गया। अगले दिन वह घर वापस लौट आया। 

वहीं मायके से नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक से नवविवाहिता के संबंध थे। यह बात शादी करने के दौरान उन्हें नहीं बताई गई। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं लगा। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *