married woman was thrown out of the house along with her nine year old innocent son

पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से पति व ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 9 साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। 11 मई 2024 को थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

मानस नगर शाहगंज निवासी मोनिका शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 27 नवंबर 2019 में अलीगढ़ निवासी सुशांत गौड़ के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग करने लगे। इस बीच पति नोएडा अपने साथ लेकर गया। वहां पति ने बेटे को छत से नीचे फेंकने की कोशिश की। पड़ोस के लोगों ने बचाया। पुलिस भी मौके पर आकर समझाने के बाद चली गई।

इसके बाद वह ससुराल आ गई। वहां भी गेट का दरवाजा नहीं खोला गया। समाज के लोगों के समझाने के बाद पति फिर से अपने साथ ले गया। दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। आरोप है कि पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद शाहगंज थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *