Mathura Police encounter: Bullets fired between vehicle thief gang and policemen two shot in leg

मथुरा पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


 पुलिस ने चोरी की बाइक समेत पकड़े दो आरोपियों की निशानदेही पर मुठभेड़ में दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने 12 बाइक, 7 कटी बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया।

Trending Videos

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने कोटवन कट पर चेकिंग के दौरान अखलास निवासी नब्बे घर निकासा कोसीकलां को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चोरी की बाइक है तथा अनीस निवासी राठौर नगर कोसीकलां, आस मोहम्मद उर्फ चांद हाल निवासी कांशीराम आवास, कोसीकलां मूल निवासी लोहा मंडी आगरा के साथ मिलकर बाइक चोरी का काम करता है।

चोरी की बाइक को अनिल निवासी गांव घारम पट्टी, होडल, पलवल के गोदाम में ले जाकर कटवा देते हैं। इससे मिलने वाले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। शाम को पुलिस ने अनिल को चोरी की गईं सात कटी बाइक के पुर्ज, सामान समेत होडल से पकड़ लिया।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ने बताया कि अखलास ने पुलिस को बताया कि आस मोहम्मद उर्फ चांद और अनीश चोरी की बाइक बेचने आने वाले हैं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो रात दो बजे ईदगाह के सामने खाली मैदान में उन्हें घेर लिया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में दोनों की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में 6-6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *