Patients and attendants will get cheap and nutritious food in the hospital.

दोहरीघाट सीएचसी में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक रामविलास च

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अन्नपूर्णा प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान ने फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध होगा। मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि अन्नपूर्णा प्रेरणा कैंटीन जरूरतमंदों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। दूर-दराज से अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अक्सर भोजन के लिए बाहर महंगे होटलों का सहारा लेना पड़ता था। अब उन्हें कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।


नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि दोहरीघाट में इस तरह की कैंटीन की लंबे समय से मांग थी। इसके शुरू होने से अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने संचालकों से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फैजान ने बताया कि कैंटीन में सुबह नाश्ता और दोपहर व रात का भोजन उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। मरीजों के लिए हल्का और पौष्टिक भोजन भी रखा जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय रामबचन यादव, राकेश सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें