मऊ। वीबी-जीरामजी योजना के तहत एक सप्ताह में 1.67 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित करने के प्रशासनिक लक्ष्य को बड़ा झटका लगा है। रोजगार सृजन सप्ताह 23 नवंबर से शुरू हुआ। लेकिन रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के कार्य बहिष्कार के कारण अभियान की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। 23 नवंबर से 27 नवंबर तक एक भी पक्का काम नहीं हुआ। जबकि रोजगार सृजन सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले के कुल 9 ब्लॉकों में से महज 3 ब्लॉकों में ही काम हो सका, जबकि 6 ब्लॉकों में सन्नाटा पसरा रहा।

इससे पहले एक नवंबर से 20 नवंबर तक फसल कटाई के कारण कच्चे पक्के कार्य बंद थे। मजदूरों को 21 नवंबर से काम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बड़ी मुश्किल से दहाई का आंकड़ा पार हो पा रहा है। शुक्रवार को दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव और रतनपुरा ब्लॉक में 6 कच्चे कार्यों में 111 मजदूरों की हाजिरी लगी थी। जबकि 23 नवंबर से 30 नवंबर तक चल रहे मानव सृजन सप्ताह में हर दिन 22 हजार मजदूरों को काम देने का लक्ष्य मिला है। जिले में अधिक-से-अधिक श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 21 नवंबर से वीबीजी-राम जी का पोर्टल खुलने पर पक्के कार्यों के 63 लाख रुपये भुगतान की उम्मीद थी, लेकिन वह भी पेंडिंग रह गया है। वर्तमान में जिले में 451 रोजगार सेवक, 6 लेखा सहायक, 19 कंप्यूटर ऑपरेटर, 35 तकनीकी सहायक और 11 एपीओ हैं। इन सभी के हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है।

मानव सृजन दिवस में हर दिन घटती गई हाजिरी

मानव सृजन दिवस के पहले दिन 23 नवंबर को 58 विकास कार्यों में 849 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी और 169 मस्टररोल भरे गए थे। 24 नवंबर को 39 कार्यों में 664 मजदूरों की हाजिरी लगी और 108 मस्टररोल भरे गए। 25 नवंबर को 31 कार्यों के 95 मस्टररोल भरे गए और 446 मजदूरों की हाजिरी लगी थी। 26 नवंबर को 13 कच्चे कार्यों के 41 मस्टररोल भरे गए थे, इसमें 194 मजदूरों की हाजिरी लगी थी। इस दिन एक भी पक्के कार्य नहीं हुए।

हड़ताल में इन कार्यों में लगी हाजिरी

कर्मचारियों के हड़ताल के पहले दिन 27 नवंबर को दोहरीघाट ब्लॉक के बीबीपुर ग्राम पंचायत में ताल से राजकुमार के खेत तक चकमार्ग कार्य और नहर से दुर्ग विजय खेत तक मिट्टी कार्य कराया गया। फतहपुर मंडाव ब्लॉक के खैरा ग्राम पंचायत में तालचवर मिठाईलाल के खेत से दक्षिण जयप्रकाश के खेत होते हुए रामानंद के खेत तक कच्ची नाली निर्माण कार्य। भगवानपुर ग्राम पंचायत में शेषनाथ के खेत से धर्मेंद्र के खेत तक चकबंध पर मिट्टी कार्य। भगवानपुर में रिंकू के घर से राम सज्जन के खेत तक चकबंध पर मिट्टी कार्य। रतनपुरा ब्लॉक के बिलौझा ग्राम पंचायत में चन्नीलाल के चक से रामबचन के चक तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य कराया गया।

अपनी मांगों को लेकर वीबी-जी राम जी के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। मानव सृजन दिवस पर एक सप्ताह तक हर दिन 22 हजार मजदूर उपलब्ध कराकर काम कराने का लक्ष्य है। लेकिन हड़ताल के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है। पक्के कार्यों के 63 रुपये भुगतान सहित सभी कार्य ठप पड़े हैं।-राजीव कुमार, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मऊ



Source link

अभी अभी की खबरें