Mayawati says news of my retirement is baseless.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मेरी राजनीति से संन्यास लेने की खबरें फर्जी हैं। मैं अपनी अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करती रहूंगी। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने के बाद से ही इस तरह की खबरें चलाई जा रही हैं जिनका कोई आधार नहीं है। मैं बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। वह अपने जन्मदिन पर बसपा को संबोधित कर रही थीं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने की खबरों पर भी उन्होंने अपनी स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नही करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है लेकिन यह समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नाबालिग ने 112 डायल कर कहा, राम जन्मभूमि में बम है

ये भी पढ़ें – मायावती का बड़ा एलान, अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मायावती ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की खबरें मिल रही हैं। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है तब बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें