{“_id”:”6765d92caada543c970106bc”,”slug”:”medical-college-you-will-get-relief-from-long-queues-for-medicines-know-how-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-457666-2024-12-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेडिकल कॉलेज : दवा के लिए लंबी लाइन से मिलने वाली है मुक्ति, जानिए कैसे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में पांच नए दवा वितरण काउंटर बनेंगे। इससे दवाइयां लेने के लिए लंबी लाइन में लगने वाले तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू होती है। इसके चलते, रोगियों का सात बजे से पर्चा काउंटर पर पहुंचना शुरू हो जाता है। रिकार्ड के अनुसार, ओपीडी में औसतन 2500 पीड़ित उपचार के लिए आते हैं। इनमें से करीब दो हजार रोगी मेडिकल कॉलेज से मिलने वाली नि:शुल्क दवाएं लेते हैं। चिकित्सक को दिखाने के बाद करीब 10 बजे से दवा काउंटरों पर लाइन लगनी शुरू होती है तो दोपहर तीन-चार बजे तक लगी रहती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच दवा वितरण काउंटर और बनवाना तय किया है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण केंद्र पर लगी लाइन सड़क तक आ जाती है। इस समस्या का निदान करने के लिए धर्मशाला के पास में पांच नए दवा वितरण काउंटर बनाए जाएंगे।
