सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक रिश्तेदार पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी चार बच्चों का पिता बताया गया है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि आरोपी उनके परिवार का रिश्तेदार है और गांव में ही रहता है। वह उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता ने थाने में तहरीर दी है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम दोनों को बरामद करने में लगी है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद किया जाएगा।
