Missing school girl for two and half months kept as Maryam accused arrested in Bareilly

आरोपी सलमान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से ढाई महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने तलाश कर लिया है। उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। वह छात्रा को बदले नाम की पहचान के साथ रख रहा था।

Trending Videos

 

नौ मई की रात छात्रा अपने घर से कहीं चली गई थी। बाद में पता लगा कि सीबीगंज थाना क्षेत्र का निवासी सलमान उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश रही थी।  नाथ नगरी सुरक्षा समूह के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। 

छात्रा ने बताया कि सलमान ने किराये के मकान में उसे रखा था। वहां उसका नाम मरियम बता रखा था और वह दूसरे समुदाय की पहचान के साथ जी रही थी। आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया। थाना प्रभारी सतीश राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें