Mistake in date of birth due to negligence of Village Development Officer in Ghazipur

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : istock

विस्तार


गाजीपुर जिले के बाराचवर ब्लॉक के असावर गांव में परिवार रजिस्टर में एक परिवार के सदस्यों की दर्ज जन्मतिथि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसमें बेटे और पिता की उम्र में सात साल और बेटे और मां की उम्र में सिर्फ पांच साल का अंतर है।

यह है मामला

पीड़ित का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की जगह उसका बेटा काम कर रहा है। वीडीओ के बेटे के हस्ताक्षर से ही परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई है। उसने गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए 11000 रुपये लिए। बाद में दो लाख रुपये मांगने लगा। इस पर पीड़ित ने 24 मई को डीएम, डीपीआरओ और बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक जांच ही चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *