मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में 35 शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी कराने और अपात्रों को पात्र दिखाने की पुष्टि हुई। डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर मूंढापांडे ब्लॉक के छह ग्राम सचिव निलंबित किए गए हैं। एडीओ समाज कल्याण के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है।

मुरादाबाद डीएम ने की कार्रवाई
– फोटो : संवाद
