{“_id”:”69898088268986586d05598a”,”slug”:”moradabad-action-taken-against-irregularities-in-mass-marriage-scheme-six-village-secretaries-suspended-2026-02-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Moradabad: सामूहिक विवाह योजना में घोटाले पर गाज, छह ग्राम सचिव निलंबित, शासन तक पहुंची थी घोटाले की गूंज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 PM IST
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में 35 शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी कराने और अपात्रों को पात्र दिखाने की पुष्टि हुई। डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर मूंढापांडे ब्लॉक के छह ग्राम सचिव निलंबित किए गए हैं। एडीओ समाज कल्याण के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है।
मुरादाबाद डीएम ने की कार्रवाई – फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घोटाले पर जिम्मेदारों की गर्दन फंसने की नौबत आई तो आनन-फानन जांच के साथ कार्रवाई का दौर शुरू हो गया। अमर उजाला की ओर से लगातार इस शादी घोटाले की खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने मूंढापांडे ब्लॉक के छह ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos
जबकि एडीओ समाज कल्याण के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। वहीं बीडीओ मूंढापांडे का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घोटाले में कदम-कदम पर हुई मनमानी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामने आई थी कि 35 शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी करा दी थी।
इन अपात्रों को पात्र बताते हुए सत्यापन रिपोर्ट भी दी थी। जिले में चार दिसंबर को बुद्धि विहार के मैदान में और पांच दिसंबर को एक अन्य स्थान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किए गए थे। इसके अलावा जिले में कुछ अन्य स्थानों पर भी समारोह हुए थे।