भगतपुर/सिरसवां दोराहा। ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में रोष प्रकट किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने खंड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा को ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांग कर रहे हैं। उनकी समस्याओं पर कई बार वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे उनमें असंतोष है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और नकद रहित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह एवं भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद उस्मान, पुष्पेंद्र सिंह, करन सिंह, अन्नु लाल, विपिन, अमर सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, राम प्रकाश, सोनू सिंह, मोहम्मद तसलीम, फुरकान अली, मोहम्मद राशिद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें