Youth beaten in dispute over water tank; case registered against three individuals



मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसीनगर में टंकी के पानी को लेकर हुए विवाद में किरायेदार और उसके बेटों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किरायेदार और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वारसी नगर गली नंबर-4 निवासी शानू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जिस मकान में वह रहता है, उसके ऊपरी हिस्से में अशरफ भी किराये पर रहता है। 17 नवंबर को टंकी के पानी के इस्तेमाल को लेकर किरायेदार अशरफ और उसके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर अशरफ ने अपने दोनों बेटों जुबैर एवं अयान और कुछ अन्य लड़कों को मारपीट करने के लिए बुला लिया। आरोपियों ने शानू के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दी। इस बारे में थाना प्रभारी केके राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशरफ और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो




Source link