अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। मेडिकल कॉलेज में गंदगी के ढेर और कई जगह जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। अब डेंगू का डंक भी डराने लगा है। कैंटीन के कर्मचारी में डेंगू की पुष्टि हुई है और मलेरिया विभाग को लार्वा भी मिला है।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने करीब 10 दिन से जलभराव है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, पर्चा काउंटर के पीछे बने पार्क में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यही नहीं, करीब 10 दिन से जलनिकासी बंद होने की वजह से गंदा पानी भरा हुआ है। रात तो छोड़िए, दिन में भी पर्चा काउंटर के आसपास बैठने वालों को मच्छर काटते रहते हैं।

वर्जन

कॉलेज परिसर में टीमों को लगाकर गंदगी और चोक नालियों को साफ कराया जाएगा। बारिश की वजह से परिसर में कई जगह जलभराव के हालात हैं, जिसके लिए भी टीमें लगाएंगे। – डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *