{“_id”:”66c0fbf7bbcdb59bb5061184″,”slug”:”mother-in-law-and-father-in-law-sentenced-to-seven-years-each-in-dowry-murder-case-orai-news-c-224-1-ka11004-118592-2024-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दहेज हत्या में सास-ससुर को सात-सात की सजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। दहेज हत्या में सास-ससुर को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवकुमार की अदालत ने सात सात साल की सजा सुनाई और 27 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर तीन तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

Trending Videos

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी गोविंद सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने बेटी प्रियंका की शादी 20 मई 2015 को थाना क्षेत्र के खांखरी गांव निवासी रवि उर्फ प्रदीप सिंह के साथ की थी। शादी में उसने पर्याप्त दान दहेज दिया था। इसके बाद प्रियंका के पति रवि सिंह, ससुर लल्लन सिंह, सास मंदा देवी, देवर लूला, ममिया ससुर गिल्लू, बुआ सास पुष्पा देवी अतिरिक्त दहेज में बाइक व दो तोला सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

मांग पूरी न होने पर ससुरारालीजनों ने उसकी बेटी को 18 मार्च 2016 को मार डाला था। मृतका के उस वक्त गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हेयर डाई पाए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। जिसमे देवर लूला, ममिया ससुर गिल्लू, बुआ सास पुष्पा देवी की नामजदगी गलत पाई गई थीं।

पुलिस ने पति सहित सास ससुर के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। शनिवार को आठ साल के बाद दोनों पक्षों के सबूतों के आधार पर ससुर लल्लन सिंह, सास मंदा देवी को दोषी पाते हुए सात सात वर्ष का कारावास व 27-27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।अर्थदंड की आधी वादी को दी जाएगी। वहीं, मृतका के पति रवि सिंह का प्रकरण किशोर न्याय कोर्ट में विचाराधीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *