संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 14 Nov 2024 12:52 AM IST

loader

MP Dimple said, Yogi talks about breaking SP and joining it

करहल क्षेत्र में बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव। संवाद
– फोटो : करहल क्षेत्र में बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव। संवाद



सांसद डिंपल बोलीं, योगी तोड़ने की बात करते हैं सपा जोड़ने की

करहल। सांसद डिंपल यादव ने करहल, डुडगांव, खजुरारा, रानीपुर, नगला दिक्क में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योगी जैसी भाषा नहीं है। वह तोडऩे की बात करते हैं।

समाजवादी पार्टी के लोग जोड़ने की बात करते हैं। भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। हम संविधान को बचाने में लगे हैं। सांसद ने कहा कि करहल की जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी का साथ दिया है। उपचुनाव में भी बड़े अंतर से सपा की जीत होगी। उन्होंने सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *