{“_id”:”67b6d1755e7395f4590c3176″,”slug”:”mp-naveen-jain-letter-to-union-railway-minister-ashwini-vaishnav-for-re-operation-of-abha-toofan-express-2025-02-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: फिर दौड़ेगी उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र…इन यात्रियों को मिलेगा फायदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रेन सांकेतिक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 3 जनवरी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर से हावड़ा होते हुए आगरा छावनी तक संचालित होने वाली 13008/13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस के फिर संचालित करने की मांग की थी। ट्रेन को कोविड काल में बंद कर दिया गया था।
Trending Videos
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के जवाब में बताया कि गाड़ी के फिर संचालन के लिए विस्तृत जांच के निर्देश संबंधित निदेशालय को दे दिए गए हैं। इस सकारात्मक पहल पर सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि ट्रेन पुनः शुरू होने से दैनिक यात्रियों और पार्सल यातायात को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद नवीन जैन ने कहा कि रेल मंत्री के सकारात्मक कदम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस फिर से पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।
यह होगा फायदा
– ट्रेन के बंद होने से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गया, धनबाद, कोलकाता सहित कई शहरों के यात्रियों को बड़ी असुविधा हो रही थी। पुनः संचालन से सैकड़ों यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।
– ट्रेन उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक व्यापारिक गतिविधियों का एक प्रमुख साधन थी। इसके पुनः संचालन से व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पाद देश के दूसरे हिस्सों तक भेजने में आसानी होगी।
– ऐतिहासिक शहर के लिए यह ट्रेन देश के पूर्वी हिस्से से पर्यटकों के आवागमन में सहायक होगी, जिससे पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।
– यात्रियों और पार्सल परिवहन की वृद्धि से रेलवे की राजस्व प्राप्ति भी बढ़ेगी, जिससे अन्य सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।