
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कोर्ट द्वारा माफिया मुख्तार अंसारी को सजा सुनाए जाने पर कहा कि जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा।
उन्होंने कहा कि मैं भारत की न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। हर किसी को भारत की न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए।
मैं न्यापालिका का सम्मान करता हूं हर व्यक्ति को न्यापालिका का सम्मान करना चाहिए जो जैसा करेगा वे वैसा भरेगा। सभी से अपील है कि लोकतांत्रिक ढंग से भारत में रहें: मुख्तार अंसारी को सजा सुनाए जाने पर उत्तर प्रदेश राज्य में मंत्री संजय निषाद, लखनऊ pic.twitter.com/7yhCjVuPM9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 29, 2023
बता दें कि गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार किया है।
कोर्ट ने अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई है साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। दो साल से ज्यादा की सजा होने के कारण अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी खत्म हो गई।