Hamirpur News: जिले में चलती कार में परिवार का अपहरण कर महिला की हत्या करने के मामले का खुलासा हो गया है। मृतका के सगे भाई ने ही पूरे परिवार को मरवाने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


Murder in a moving car, womans own brother turned out to be killer, he had hatched a conspiracy to kill family

चलती कार पर परिवार पर हमला
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


हमीरपुर जिले में चलती कार में महिला की हत्या के मामले का पुलिस  ने खुलासा कर दिया है। मृतका का सगा भाई ही आरोपी है, जिसने पूरे परिवार को मारने की साजिश रची थी। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी भाई ने 10 लाख की सुपारी देकर बहन की हत्या करवा दी।

Trending Videos

बताया कि मीनू की दूसरी शादी से नाराज भाई ने उसके पूरे परिवार की हत्या करवाने की साजिश रची थी। जरिया पुलिस ने गोहांड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कानपुर के गुजैनी निवासी एक परिवार के सदस्यों को चित्रकूट दर्शन का झांसा देकर जान से मारने की साजिश थी।

आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को राठ-उरई मार्ग पर बनी पुलिया के पास छिपा दिया था। वहीं घटना दौरान पति ने गाड़ी से कूदने के बाद छिपकर जान बचाई।इसी प्रकार बेटे को मरणासन्न समझ सड़क किनारे फेंक दिया था, जबकि ढाई वर्ष की मासूम को जालौन जिले की सीमा पर छोड़ भाग निकले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें