मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली देवांशी गर्ग ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली किरण जिसने 79.5 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली दीक्षा पालीवाल ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हमारे कॉलेज मे बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर के 87 प्रतिशत छात्र/छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। चयनित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी0सी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणां को दिया।

इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें। वार्ता करते हुए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति में सभी शिक्षकगणां को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की भूमिका न केवल अध्यापन में बल्कि वे विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास में भी भूमिका निभाते है व हमारे स्तर के अनुसार पढ़ाते है एवं बच्चों के भविष्य को आकार देते है। शिक्षकों द्वारा हमारे कौशल व ज्ञान को उन्नत करने हेतु व गुणवत्ता में सुधार करने के अनेक कुशल प्रयास कियें जाते है

जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक निर्देशन बालक की अपने कार्यक्रम को बुद्विमत्तापूर्वक नियोजित कर पाने में सहायता प्रदान करता है। विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्य विषयों का चुनाव करने में सहायता देता है जो उनकी बौद्विक क्षमताओं, रूचियों योग्यताओं तथा व्यक्तित्व संबंधी विशेषताओं के अनुकूल हों और उन्हें योग्य बना देता है। विद्यार्थियों को समाज में स्वतंत्र और जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तैयार करना व शिक्षा के माध्यम से उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों की सीख देते है जो समाज के लिए एक सकारात्मक मानसिकता भी प्रदान करते है।

कठिनाइयों से सीखें क्योकिं ये सभी आपके कौशल और क्षमताओं को निखारेंगे और अंततः आपको एक बेहतर और सीखा हुआ व्यक्ति बनायेगें। उन्होने विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होनें तीनों छात्राओं को भविष्य में प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
इसी के साथ उत्तीर्ण छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों की महत्ता विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत अहम होती है, उनके द्वारा प्रगति के लिए प्रयास करें, शिक्षा का उदद्ेश्य प्रगतिशील विद्यार्थियों का निर्माण करना है

न कि केवल वे जो पूर्णता के पीछे अस्पष्ट रूप से भागते है। छात्रों का मार्गदर्शन करना एक शिक्षक के काम का सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। महत्वपूर्ण निर्णयों पर काम करते समय उनका समर्थन करना, यह सुनिश्चित कर सकता है कि वे जीवन में वह रास्ता चुनें जो उनके लिए सही है। उन्हें अक्सर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। सफलता की एक से अधिक राहें है।

इसके अलावा छात्र/छात्रायें अपने बी0सी0ए0 के अन्तिम वर्ष में कामयाबी हासिल करने के पश्चात् विभिन्न कम्पनियों में जॉब करेगें, जिसकी अधिकांश व्यवस्था प्लेसमेंट के माध्यम से करायी जाती है। इस अवसर पर बी0सी0ए0 विभाग से चॉदना दीक्षित, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, श्वेता, शशांक भारद्वाज, हर्षिता, प्रियंका, निरंकार शर्मा, वैभव वत्स, हिमांशु शर्मा, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *