
रक्षाबंधन पर बाजार में आए शगुन वाले सिक्के, सोने व चांदी की राखियां देखते हुए महिलाएं।
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले ही बाजार में पतरा, टर्किश, राजकोट, बांबे, कोहिनूर की ज्वैलरी की मांग बढ़ गई है। भाई की कलाई पर सोने-चांदी की राखी सजाने के लिए सराफा दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है।
घर की साज-सज्जा के सामान की दुकानों, कपड़ों व ज्वेलर्स के शोरूमों पर युवतियों की भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन पर कई शोरूमों पर ऑफर मिल रहे हैं। तिलक लगाने के लिए स्पेशल थाली, मोतियों के अलावा चांदी व सोने की राखियां खूब डिमांड में हैं।
