कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।


पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले उसके पिता ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि उसकी मां ने विरोध किया तो पिता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। किसी तरह पिता के चंगुल से निकलकर नाबालिग घर से बाहर आ गई। बाद में पड़ोसियों के समझाने पर मामला शांत हो गया। दो दिन पहले पीड़िता का बड़ा भाई घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह बहन को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पिता के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें