बबीना। गोशाला के सामने एनएच-44 पर गोवंश के जमावड़े को लेकर पूर्व में प्रकाशित खबर के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बबीना ग्रामीण क्षेत्र में गोशाला के ठीक सामने और बबीना टोल से करीब 500 मीटर पहले रात के समय बड़ी संख्या में गोवंश राजमार्ग पर बैठे और घूमते दिखाई दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति के कारण तेज रफ्तार और भारी वाहनों के चालकों के लिए लगातार बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

एनएच-44 पर इस स्थान से लगातार वाहन गुजरते हैं। रात के अंधेरे में अचानक सामने आने वाले गोवंश से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोशाला के ठीक सामने गोवंश राजमार्ग तक कैसे पहुंच रहे हैं। यदि गोशाला में गोवंश के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था है, तो उन्हें सड़क तक पहुंचने से रोकने के इंतजाम क्यों नहीं हैं? स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर गोवंश का जमावड़ा सामान्य स्थिति नहीं है। समय रहते इन्हें सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का सवाल खड़ा हो सकता है।

जिम्मेदारों की अनदेखी

राजमार्ग की सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदारों की नजर भी इस गंभीर स्थिति पर नहीं पड़ रही है। गोशाला के इतने करीब होने के बावजूद गोवंश का सड़क पर आना प्रबंधन पर सवाल उठाता है। यह स्थिति दर्शाती है कि गोवंश को राजमार्ग से दूर रखने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद भी इस खतरनाक हालात को जिम्मेदार कब तक नजरअंदाज करेंगे, यह एक बड़ा प्रश्न है।

रात में गोवंश को देख पाना मुश्किल

तेज रफ्तार वाहनों के लिए रात में गोवंश को देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोग लगातार इस खतरे की ओर ध्यान दिला रहे हैं। उनकी चेतावनी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या पर तत्काल ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

रोड पर एकत्रित गाय

रोड पर एकत्रित गाय

रोड पर एकत्रित गाय

रोड पर एकत्रित गाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *