उरई। महिला ने पति पर तीन बार तलाक कहकर बेटे को ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी रूबी पुत्री नियामत उल्ला ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि पति ने गांव आकर उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक के बाद साढ़े चार वर्षीय बेटे हमजा को जबरन अपने साथ ले गया।

रूबी ने बताया कि उसकी शादी 15 जून 2019 को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा निवासी जाकिर खान पुत्र शाकिर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

पीड़िता के अनुसार, 22 जून 2026 को पति ने मारपीट कर उसे दोनों बच्चों हमजा और चांदनी के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के साथ बाबई में रह रही थी। आरोप है कि चार अक्तूबर को जाकिर गांव पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद तीन तलाक देकर छोटे बेटे हमजा को जबरन अपने साथ ले गया।

रूबी का कहना है कि उसने चुर्खी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले को सुनकर जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *