मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्दशन पर शाहपुर थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम जबरदस्त तरीके से अपराध उन्मूलन अभियान को तेज गति के साथ चला रही है साथ ही कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह किसी भी काम को बड़ी लगन निष्ठा एवं मेहनत के साथ करते हैं
इनका प्रयास होता है कि समाज से अपराध के साथ साथ जुए सट्टे जैसे अपराध का खात्मा हो और इसी अभियान को वह अपने थानाप्रभारी शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में जारी रखें हुए है और आज भी सट्टा की खाई बाडी करने वाले एक अभियुक्त को सट्टे के रुपये व सट्टा गत्ता पर्चा के गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाब हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे आज थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने अभि० इन्तजार पुत्र उस्मान निवासी मौ० दरबार कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु०नगर को सट्टे की खाई बाडी के रुपये ,पर्चा सट्टा, गत्ता पर्चा के गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०सं० २६२ध्२४ धारा ३ ध् ४ सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत कर जेल भेजा गया।शाहपुर पुलिस ने अभि० के कब्जे से १२४५ रुपये व एक सट्टा पर्ची, ११ पेज खाली स्टैप्लर लगे हुए, एक दफ्ती, एक पेन आदि भी बरामद किया हैं।
वारंटी को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी मु०नगर के पर्यवेक्षण/कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा वाँछित व वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त आरिफ पुत्र इरशाद नि० ग्राम खेड़ीबिरान बहादरपुर थाना सिखेडा मु०नगर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० राजू सिह, उपनि० रामकुमार, उपनि० इतरत अली शामिल रहे।
