
भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौतपा के पहले ही दिन बुंदेलखंड खूब तपा। जालौन के उरई का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 44.5 डिग्री सेल्सियस पारा होने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। हमीरपुर का पारा 43.2 डिग्री रहा। 45.2 डिग्री पारा होने से आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अब मौसम विभाग ने 27 मई को बुंदेलखंड के पांच जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
