{“_id”:”675faba1fef8abc80105165e”,”slug”:”new-bike-became-a-cause-of-death-couple-going-with-two-sons-for-worship-wife-and-son-died-in-accident-2024-12-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नई बाइक बन गई मौत: पूजन के लिए दो बेटों के साथ जा रहे दंपती; दर्दनाक हादसे में पत्नी और बेटे की गई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया कटी पुल के पास रविवार की शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पति और बड़ा बेटा घायल हो गए। युवक बहन के यहां मनिया बाइक का पूजन कराने पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी निवासी अमर (35) रविवार की शाम 5 बजे पत्नी लक्ष्मी और दो बेटों मोहित (5) और छोटू (3) के साथ नई बाइक का पूजन कराने बहन के यहां मनियां, राजस्थान जा रहा था। रास्ते में ग्वालियर हाईवे स्थित कटी पुल पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक समेत गिरकर मोहित, पत्नी और बच्चों के साथ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल आगरा भेज दिया। जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी (32) पत्नी अमर और बेटे छोटू (3) की मौत हो गई। अमर व बड़े बेटे मोहित का उपचार चल रहा है। चचेरे भाई दिनेश ने थाना सैंया में हादसे की तहरीर दी है।