
ट्रांसपोर्टर का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a078c13746678f9b908534a”,”slug”:”new-twist-in-transporter-murder-case-accuseds-wife-provides-three-audio-clips-agra-news-c-364-1-ag11019-128981-2026-05-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी की पत्नी ने दिए तीन ऑडियो क्लिप, एआई या साजिश? पुलिस करेगी जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ट्रांसपोर्टर का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के शाहगंज में ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से टक्कर मारकर हत्या के मामले में आरोपी रवि यादव की पत्नी ने शुक्रवार को तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की हैं। दावा किया गया है कि ऑडियो में बातचीत करने वाले आरोपी रवि और नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार हैं। हालांकि अभी इसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।
यह ऑडियो पुलिस के पास पहुंच गए हैं। पुष्टि के लिए आरोपी और डॉ. अजय का वॉयस सैंपल लिया जाएगा है। इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले में डॉ. अजय ने रिकॉर्डिंग के एआई से बनाने की बात कही है। शाहगंज के मेवाती गली निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली 4 अप्रैल की सुबह मल्ल का चबूतरा के पास लहूलुहान हालत में मिले थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने एक जीएसटी अधिकारी, उनके पति, पुराने ड्राइवर, रवि यादव और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस पहले मामले को हादसा मान रही थी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें एक कार असगर अली को टक्कर मारते हुए निकल गई थी।