
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चिंताजनक
– फोटो : एएनआई/अमर उजाला
विस्तार
यूपी लखनऊ में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के पठन-पाठन के आकलन के लिए सोमवार से निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) की शुरुआत हुई है। वहीं एनसीआर में प्रदूषण के कारण मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर में स्कूल बंद हैं। इससे इन जिलों में नैट स्थगित कर दिया गया है।
सोमवार से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर व बरेली मंडल के जिलों में टेस्ट की शुरुआत हुई। पहले दिन कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों का टेस्ट हुआ। पहले दिन टेस्ट में लगभग 80 फीसदी बच्चे शामिल हुए। पहला दिन होने के कारण विद्यार्थियों की सूचना भरने व ओएमआर शीट को लेकर थोड़ी दिक्कत आई।
परख एप पर सिंक कराने में दिक्कत आई
टेस्ट की समय सारिणी बाद में जारी की जाएगी
