No honorarium for three months, power outsource workers staged a sit-in protest


loader



Trending Videos

झांसी। फर्म संचालक की मनमानी के खिलाफ आउटसोर्स कर्मियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने 33 कर्मियों के तीन माह से लंबित मानदेय को दिलाने के साथ भर्ती के नाम पर अवैध वसूली का मामला उठाया। आरोप लगाए कि अनुभवी कर्मियों को हटाकर पैसे लेकर नई भर्ती की जा रही है।

विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण के अंतर्गत 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में 33 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें अप्रैल से अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार की मनमानी से कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट बना हुआ है। यही नहीं ठेकेदार पुराने कर्मियों को हटाकर नए कर्मियों को लगा रहा है। इसमें वसूली करने का आरोप लगाया। पीड़ित आउटसोर्स कर्मियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। यहां उन्होंने दोनों मांगों के संबंध में अधीक्षण अभियंता से शिकायत की। एसई के आश्वासन पर कर्मी माने और उन्होंने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनूप पाराशर व अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *