– बकाया वसूली को लेकर एक्शन में बिजली विभाग के अधिकारी, एसडीओ टहरौली को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बकायेदारों से बिल की वसूली न कर पाने पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता, छह एसडीओ और 29 जूनियर इंजीनियर (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। मऊरानीपुर के एसडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नीतीश कुमार ने विगत दिनों सीडीओ कार्यालय के सभागार में झांसी, ललितपुर व उरई की समीक्षा की थी। बड़े स्तर पर हो रही बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पाने और बकायेदारों से वसूली असंतोषजनक होने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने जांच पड़ताल कर कर्मियों को चिह्नित करके नोटिस थमा दिए हैं।

अधिशासी अभियंता रेनू वर्मा को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। एसडीओ मोंठ हिमांशु यादव व एसडीओ जेल चौराहा सत्यदेव पाठक को नोटिस तथा टहरौली के एसडीओ अमोल प्रताप सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। ललितपुर में एसडीओ बांसी देवी सिंह, एसडीओ पाली सूरज भावन सिंह रघुवंशी, उरई के एसडीओ सूरज सोनी, एसडीओ कदौरा राजेश पटेल को नोटिस दिया गया है।

इनके अलावा झांसी के जेई मोहित कुमार, वैभव कुमार रावत, ईश्वर देव मिश्रा, मनोज कुमार, रमनरेश शाक्य, सुनील कुमार, रमेश चंद, राजीव श्रीवास, चंद्रभान, मऊरानीपुर के पंकज कुमार, निशांत शर्मा, दीपक कुमार, विक्की वर्मा, ललितपुर के कृष्ण कुमार वर्मा, राम बहादुर, कृष्ण कुमार शुक्ला, हर प्रसाद, प्रशांत सिंह, निक्षय वर्मा, धीरज कुशवाहा, अब्दुल्ला, उरई के सुमित साहू, मुकुल वर्मा, राहुल साहू, अमन पांडे, अमन खान, नवीन कनौजिया, अमित शर्मा, मोहित सोनी को नोटिस थमाया गया है। मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने बताया कि बकाया वसूली न होने पर एमडी के आदेश पर नोटिस थमाए गए हैं। तीन नोटिस मिलने के बाद प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

0- सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू

एमडी के आदेश पर मुख्य अभियंता ने जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं की सीयूजी मोबाइल नंबर के सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीडीआर से देखा जाएगा कि किसने कितने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और निस्तारित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें