Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra will taken out on slogan of Bharat Mata in varanasi salute brave sons

मां तुझे प्रणाम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को समर्पित रैली में जिले के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी करेंगे।

Trending Videos

हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ छात्र-छात्रा कदम आगे बढ़ाएंगे। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत भी किया जाएगा। 

अमर उजाला की तिरंगा यात्रा मंगलवार की सुबह 8 बजे राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई मंदिर तिराहा, चौरा माता मंदिर, तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला के सामने पहुंचेगी। यहां से श्रीराम मशीनरी मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया, लोहामंडी चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज पर आकर समाप्त होगी।

तिरंगा यात्रा को लेकर कई संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारी सोमवार शाम से ही शुरू हो गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ताइक्वांडो, कराटे, किक बॉक्सिंग, हॉकी, हैंडबाॅल, स्केटिंग के खिलाड़ियों सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *