उरई। झांसी जाते समय हाईवे पर पीछे से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके हेलमेट पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी प्रभात यादव (22) दोस्त सुमित (21) और अंकित (20) के साथ बृहस्पतिवार सुबह बाइक से झांसी जा रहा था। सुमित मुंबई में कपड़े का काम करता है। उसे छोड़ने के लिए प्रभात और अंकित बाइक से कानपुर आए थे। इसके बाद प्रभात ने बताया कि उसके कुछ परिचित झांसी में रहते हैं, इसलिए तीनों बाइक से झांसी जाने के लिए निकल पड़े।

सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रभात सड़क पर जा गिरा, जबकि सुमित और अंकित सड़क किनारे जा गिरे। प्रभात ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गिरने के बाद ट्रक का पहिया उसके हेलमेट पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायल साथियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

भाई प्रशांत ने बताया कि प्रभात पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें