कोंच। कस्बे के जवाहर नगर स्थित बाबू पैलेस वाली गली में लंबे समय से दलदल बनी सड़क से अब स्थानीय लोगों को निजात मिलने की उम्मीद जगी है।


शुक्रवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने 110 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण के लिए विधिविधान से भूमिपूजन किया। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा करीब साढ़े 11 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव, ठेकेदार मयंक मोहन गुप्ता, जेई ब्रजेंद्र सिंह, वार्ड सभासद नंदनी बादामसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें