उरई। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर चर्चा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने बताया कि जिले में चुनाव के लिए कुल 24 मतदान केंद्रों पर 33 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराई गई। प्रतिनिधियों से कहा गया कि यदि प्रस्तावित मतदान केंद्रों या मतदेय स्थलों को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो उसे सात दिन के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम माधौगढ़ मनोज प्रकाश, एसडीएम कोंच अभिनव कुमार यादव, तहसीलदार अभिनव तिवारी, तहसीलदार उरई सुरेंद्र कुमार गौतम समेत भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, सीपीआईएम और अपना दल (सोनेलाल) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें