टहरौली। रबी की बोआई से एक माह पहले ही खाद की चिंता में किसानों की भीड़ समितियों पर जुटने लगी है। अधिक बारिश से खरीफ फसलें प्रभावित होने के बाद किसान अगली फसल की तैयारी में जुटे हैं। शुक्रवार को किसान सेवा सहकारी समिति घुरैया पर खाद लेने किसान पहुंचे। खाद खत्म होने पर किसानों में धक्का-मुक्की हुई, कागजात जमा करने को लेकर सचिव से बहस भी हुई। समिति सचिव सुधीर कुमार पटेल ने बताया कि एक अप्रैल से 650 किसानों को करीब 2800 बोरी डीएपी मिली है। रबी सीजन के लिए समिति को आठ हजार बोरी खाद चाहिए, 10 ट्रक की और आवश्यकता है। एक एकड़ पर एक बोरी और बड़े किसानों को अधिकतम पांच बोरी खाद दी जा रही है। पांच बोरी खाद के साथ आधा लीटर नैनो डीएपी भी दी जा रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *