फतेहपुर जिले में शादी के करीब सात माह बाद पत्नी ने पति को नामर्द बताते हुए उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और वह दिन-रात उससे कई बार फोन पर बात करती थी। इसके बाद में पत्नी ने जहर खाने का नाटक किया और ससुराल से नकदी व जेवर लेकर मायके वालों के साथ चली गई।



मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी 20 फरवरी को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पत्नी लगातार किसी युवक से फोन पर बात करती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें